ATM

ATM में कार्ड बदलकर 55 हजार की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Share
Link copied

ATM

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। शहर में ATM के जरिए कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। कुटमु ब्लॉक निवासी महिपाल उरांव के खाते से करीब 55 हजार रुपये की निकासी और ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना 9 अगस्त की बताई जा रही है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

महिपाल उरांव के अनुसार, वह पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने मशीन में कार्ड लगाया और पिन दर्ज किया, लेकिन रकम नहीं निकली। इसी दौरान एटीएम कक्ष में मौजूद एक व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनका कार्ड अपने हाथ में लिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने कार्ड बदल दिया। बताया गया कि संदिग्ध व्यक्ति ने पिन भी देख लिया था।

RKDF
ADV

बाद में महिपाल के खाते से शाम करीब 5 बजे से 6:15 बजे के बीच 10-10 हजार रुपये की तीन निकासी हुई। इसके अलावा 7,435 रुपये और 16,443 रुपये ‘आशा सेल्स’, लोहरदगा के नाम पर ट्रांसफर किए गए। कुल रकम करीब 55 हजार रुपये बताई गई है।

पीड़ित ने मामले की शिकायत लोहरदगा थाना पुलिस और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर की है। पुलिस और बैंक की ओर से एटीएम के सीसीटीवी फुटेज तथा लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

एटीएम इस्तेमाल करते समय रहें सावधान

एटीएम में पिन डालते समय की-पैड को हाथ से ढककर रखें। किसी अनजान व्यक्ति को कार्ड या पिन न दें। पैसे नहीं निकलने पर किसी अजनबी से मदद लेने से बचें। एटीएम से बाहर निकलने से पहले अपना कार्ड जरूर जांच लें। खाते से संदिग्ध निकासी होने पर तुरंत बैंक और 1930 पर शिकायत करें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।