हेमंत सोरेन की सरकार का हाथ मजबूत करने के लिए बसंत सोरेन को जिताना है : मंत्री सत्यानंद भोक्ता.

Team Drishti.

दुमका : राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मंगलवार को दर्ज़नो गावों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर महागठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में समर्थन मांगा। मंत्री ने कहा कि बीते पांच साल के दौरान जो कार्य इस क्षेत्र के विकास के लिए नहीं किया है, वह कार्य पूरा करेंगे। जो प्यार आपने गुरुजी शिबू सोरेन को दिया है और जो आपका प्यार और आशीर्वाद 9 माह पूर्व हेमंत सोरेन को दिया है।जिसके कारण आज हेमंत सोरेन सीएम के कुर्सी संभाल रखे है। मुझे भरोसा है कि वही प्यार और आशीर्वाद बसंत जी को भी इस चुनाव में देकर विजयी बनायेगे। यही मेरी प्रार्थना है, आशा और उम्मीद है।

राजद जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि झारखंड बनने के बाद अधिकतम दिनों तक भाजपा का शासन रहा है जिसके कारण यहाँ का समुचित विकास नहीं हुआ है। पहली बार हेमंत सोरेन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी इस बार क्षेत्र का समुचित विकास होगा। जनसंपर्क में राजद राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव जितेश कुमार दास, जामताड़ा राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, प्रदेश सचिव सतपाल यादव, युवा जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित आदि लोग शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow