Bharat Jodo Yatra :- भारत जोड़ो यात्रा का समापन श्रीनगर में तिरंगा फहरा कर किया गया , प्रियंका और राहुल ने बर्फ बारी के लुफ्त उठाये
Bharat Jodo Yatra
Drishti Now Ranchi
राहुल गांधी ने सोमवार को श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराकर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया। यह 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
यहां सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है। सुबह से कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। उधर, राहुल यहां भी अलग रंग में दिखे। उन्होंने बहन प्रियंका के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया। दोनों एक-दूसरे पर बर्फ उछालते नजर आए।
23 दलों को न्योता, कई ने बनाई दूरी
कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली इस यात्रा का समापन श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा। इसको बड़ा बनाने के लिए कांग्रेस ने सामान विचारधारा वाले 23 दलों को शामिल होने का न्योता भी दिया है। हालांकि, कई विपक्षी दलों ने बुलावे के बावजूद न जाने की बात कही है।
मौसम भी बिगाड़ रहा कांग्रेस का खेल
एक ओर विपक्षी दल कांग्रेस का साथ नहीं दे रहे हैं तो दूसरी ओर मौसम भी कांग्रेस पार्टी का खेल बिगाड़ता दिख रहा है। श्रीनगर में आज यात्रा के समापन के दिन तेज बर्फबारी हो रही है। वहीं, पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
ये पार्टियां नहीं होंगी शामिल
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने विपक्षी दलों को न्योता तो दिया है, लेकिन कई पार्टियां हैं जो इससे दूरी बनाना ही सही समझ रह हैं। कांग्रेस के बुलावे पर सीपीआई, डीएमके, वीसीके, आईयूएमएल, आरएसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, जेएमएम के नेता इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, दूरी बनाने वाली पार्टियों की भी सूची कम नहीं है। जदयू, आरजेडी के साथ सीपीएम, टीएमसी, सपा और एनसीपी के नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

















