bihar

डेढ़ माह पहले हुआ था अंतिम संस्कार, अचानक आकर बोली मैं जिंदा हूं…

दृष्टि नाउ —बिहार की राजधनी पटना के गौरीचक थाना में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है। खबर है की यहां जिस नाबालिग लड़की का अंतिम संस्‍कार परिजनों ने लगभग डेढ़ माह पहले कर दिया था, वह अचानक से सामने आ गई। लड़की ने पहुंचकर दावा किया, मैं जिंदा हूं। अब परिजनों और पुलिस के लिए यह बात जटिल पहेली बन गई है कि आखिर जिस लड़की का अंतिम संस्‍कार किया गया था, वो कौन थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने प्रेमी के साथ चेन्‍नई में रह रही थी लड़की
जानकारी के अनुसार, डेढ़ माह पहले लड़की अपने घर से भाग गई थी। इसी बीच पुलिस को एक लड़की की लाश मिली। मां ने अपनी बेटी के तौर पर शव की पहचान की और उसका अंतिम संस्कार कर दिय। अब घर से भागी लड़की थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ चेन्नई में रह रही थी। कुछ दिनों पहले लड़की ने एफबी लाइव करके खुद के जीवित होने की बात बताई थी, लेकिन परिजन नहीं माने।

इसे भी पढ़े —-

खाता 140 विवाद, जागेश्वर साहू को कोर्ट से भी राहत नहीं

पुलिस ने कहा, गर्भवती है लड़की

लड़की के थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी ने लड़की की मां को थाने बुलाया। थाने में अपनी बेटी को जिंदा देखकर महिला कुछ देर के लिए उलझन में पड़ गई। लड़की ने बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती है। डेढ़ महीने पहले उसी के साथ चेन्नई चली गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की गर्भवती है। मेडिकल करवाकर कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

पुलिस को बरामद हुआ था अर्धनग्‍न शव
पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि जिस लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया गया वो किसका था। बता दें कि डेढ़ महीने पहले गौरीचक थाना की पुलिस को अंधारी गांव के पास एक लड़की का अर्धनग्न शव बरामद हुआ था। आशंका जताई जा रही थी कि रेप के बाद अपराधियों ने उसका गला काटकर हत्या कर दी है। शव की पहचान न हो, इसके लिए उसके चेहरे को पूरी तरह कुचल दिया गया था।

Share via
Share via