बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत का आयोजन

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत का आयोजन

कुल 07 मामलों को प्रस्तुत किया गया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विचाराधीन बंदियों को अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की दी गई जानकारी

झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा में अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जेल अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गयी। सभी न्यायिक दण्डाधिकारी, पैनल अधिवक्ता तथा पीएलवी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

इसे भी पढ़े :- 49.5 डिसमिल जमीन लेकर 49.5 कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री यानी कुल 81 डिसमिल रजिस्ट्री बड़ा घालमेल !

जेल अदालत में 06 न्यायालयों से कुल 07 मामलों को प्रस्तुत किया गया। आपको बताएं कि बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी विचाराधीन बंदियों को उनके अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गयी।

इसे भी पढ़े :- सहायक पुकिसकर्मी पुष्पा कुल्लू की मौत की जिम्मेवार राज्य सरकार,पीड़ित परिजन को 50 लाख मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले : दीपक प्रकाश

जेल अदालत में मुख्य रूप से मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री बिनय कुमार लाल, श्रीमती कमला कुमारी, सचिव डालसा, रांची, अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री नीरज कुमार, मुनसफ, श्री गौतम गोविन्दा, रेलवे न्यायिक दण्डाधिकारी, सुश्री अंकिता शर्मा, न्यायिक दण्डाधिकारी, सुश्री कावेरी कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री कमलेश बोहरा, न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री दिग्विजय नाथ शुक्ल, निबंधक व्यवहार न्यायालय, रांची समेत अन्य न्यायिक दण्डाधिकारी तथा श्री मानदेव भगत, पैनल अधिवक्ता, श्रीमति अभ्यालिका कुमारी सुश्री हिमाद्री राव, जेल अधीक्षक श्री हमिद अख्तर आदि उपस्थित थे।

Share via
Share via