bjp-gears-up-seva-jyoti-yatra

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, 7 अक्टूबर को साकची से निकलेगी यात्रा

Share
Link copied
bjp-gears-up-seva-jyoti-yatra
bjp-gears-up-seva-jyoti-yatra

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 7 अक्टूबर को झारखंड में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। जमशेदपुर महानगर में भी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम के तहत सुबह 9:30 बजे साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे। सुबह 10 बजे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद बोधि मंदिर मैदान से साकची जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।

Advertisment
Advertisment

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा, सुशासन, जनकल्याण और अंत्योदय के प्रति समर्पण के वर्ष रहे हैं। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा और जनकल्याण के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने बताया कि यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में आम नागरिकों की भागीदारी भी रहेगी। महानगर के सभी मंडलों और चारों विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा को लेकर संपर्क एवं समन्वय किया जा रहा है।

RKDF
advertisement

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से 7 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे बोधि मंदिर मैदान पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।