भाजयुमो राँची महानगर ने निकाला कैंडल मार्च.

Share
Link copied

Team Drishti,

रांची : आज बरहेट-थाना के लखीपुर गांव में आदिवासी नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में भाजयुमो राँची महानगर ने कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च अलबर्ट चौक से निकालकर सर्जना चौक तक और फिर वहाँ से शहीद चौक होते हुए वापस अलबर्ट एक्का चौक पर समापन किया गया. कार्यक्रम में महानगर भाजपा एवं भाजयुमों रांँची महानगर के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हेमंत सरकार विरोधी नारे लगाए.

भाजयुमो राँची महानगर ने निकाला कैंडल मार्च.

कैंडल मार्च में शामिल भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि साहेबगंज जिला के बरहेट थाना के पतना प्रखंड के लखीपुर गाँव की एक आदिवासी नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म, हत्या एवं फिर जमीन में गाड़ देने का घृणित मामला सामने आया है, उन्होने कहा कि राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ लगातार हो रही दुष्कर्म, सामुहिक दुष्कर्म एवं फिर उनकी हत्या कर देने की घटनाएं यह साबित कर रही है इस राज्य की विधि -व्यवस्था चौपट हो चुकी है और महिला सुरक्षा भगवान भरोसे है.

भाजयुमो राँची महानगर ने निकाला कैंडल मार्च.

इस मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के साथ लगातार हो रही मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं. संथाल में आदिवासी नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म एवं हत्या जैसी शर्मनाक घटना के बाद अब राज्य की हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नही है. उन्होंने कहा कि राजधानी रांँची में दिनदहाड़े गोली चलाने की घटना हो रही है जो इस सरकार की दयनीय कानून व्यवस्था को दर्शाती है.

कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्यप्रभात ने किया. कार्यक्रम में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, वरुण साहु, राजू सिंह, मुकेश सिंह, प्रकाश साहु, अजय अग्रवाल, बसंत दास, राजा सिंह, मिंटू प्रभाकर चौबे, अनिता वर्मा, अरविंद सिंह पिंटू, सुबेश पांडेय, छत्रधारी महतो, रौशनी खलखो, नेहा सिंह, राजेश प्रसाद, टुनटुन यादव, दीपक कुमार, देवराज सिंह, दीपम बनर्जी, विकास रवि, नीलेश सिंह, रिंकू शाहदेव, इंदूभूषण गुप्ता, भैरव सिंह,प्रियेश सिंह, हरेंद्र सिंह, कुमार निकेश सहित युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow