brutal murder

हजरीबाग में महिला के हाथ, पैर और कमर में रस्सी बंधा शव मिला ,एक आंख फोड़ दी गई : Brutal Murder

Share
Link copied

हजारीबाग जिले में एक महिला की निर्मम हत्या (brutal murder) की गई है। मामला बरही प्रखंड के पंचमाधव पंचायत के बसरिया का है। गांव के कुएं से 40 वर्षीय महिला की लाश बरामद की गई है। महिला के हाथ, पैर और कमर में रस्सी बांधकर पानी में फेंका गया था। एक आंख फोड़ दी गई है। आंख से खून निकला हुआ है। महिला की पहचान कलावती देवी पति प्रसादी यादव के रूप में की गई है। वह पंचमाधव की रहने वाली थी।

परिजनों ने बताया कि महिला रविवार पूर्वाहन 11 बजे अपने घर से लगभग 1 KM दूर खेत से अरहर की गांठ लाने गई थी। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी। परिजन ने काफी पड़ताल की, लेकिन कहीं कोई पता नही चला। सोमवार की सुबह फिर खोजबीन शुरू हुई । इस दौरान बसरिया में एक कुएं में सुबह साढ़े पांच बजे महिला का शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow