Candidates in Palamu have launched an indefinite hunger strike over the recruitment of Class IV employees, demanding a written examination.

पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बहाली को लेकर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, लिखित परीक्षा की मांग

Share
Link copied
Candidates in Palamu have launched an indefinite hunger strike over the recruitment of Class IV employees, demanding a written examination.
Candidates in Palamu have launched an indefinite hunger strike over the recruitment of Class IV employees, demanding a written examination.

पलामू: चतुर्थ वर्गीय (फोर्थ ग्रेड) कर्मचारियों की बहाली लिखित परीक्षा के आधार पर कराने की मांग को लेकर पलामू में अभ्यर्थियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति मैट्रिक के अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि पारदर्शी लिखित परीक्षा के माध्यम से की जानी चाहिए।

Deoghar
Advertisement

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की बहाली के लिए जल्द से जल्द लिखित परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा तिथि घोषित की जाए। उन्होंने कहा कि छात्र हित में यह निर्णय आवश्यक है और इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी।

RKDF
advertisement

सत्यनारायण शुक्ला ने बताया कि इस मांग को लेकर वे पिछले 16 महीनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, कार्मिक सचिव और वित्त मंत्री सहित संबंधित अधिकारियों से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

Kashmir vastaralay
Advertisment

उन्होंने कहा कि रांची या दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने के बजाय पलामू को ही आंदोलन का केंद्र बनाया गया है। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक लिखित परीक्षा के माध्यम से बहाली कराने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगा। भूख हड़ताल में अनूप पासवान, सोनू सागर समेत कई अभ्यर्थी और समर्थक भी शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।