Cannabis trade operating under the guise of a salon; shopkeeper arrested with 3.9 kg of cannabis.

सैलून की आड़ में चल रहा था गांजे का कारोबार, 3.9 किलो गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Share
Link copied
Cannabis trade operating under the guise of a salon; shopkeeper arrested with 3.9 kg of cannabis.
Cannabis trade operating under the guise of a salon; shopkeeper arrested with 3.9 kg of cannabis.

रांची: नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। तमाड़ थाना क्षेत्र में सैलून की दुकान की आड़ में अवैध गांजे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 3.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि माँ होटल के पास पतरा जंगल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक सैलून दुकान में अवैध रूप से गांजे की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान सैलून की गुमटीनुमा दुकान से करीब 3.9 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दुकान संचालक तीजनाथ हजाम (44 वर्ष) से बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए गांजा को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में तमाड़ थाना कांड संख्या-36/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।