Chaibasa Crime News

चाईबासा जग्गनाथपुर बन्नाथपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa Crime News

चाईबासा: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के छोटा महुलडिहा गांव में हुए 20 वर्षीय युवक मुकेश बारजो हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी फंटूस लागुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?

15 जून को काटेपाड़ा जंगल में नाले के समीप एक शव मिलने की सूचना ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया, जिसकी शिनाख्त छोटा महुलडिहा निवासी मुकेश बारजो के रूप में हुई। 16 जून को परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

पत्नी की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ रफाएल मुर्मु के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। मृतक की पत्नी बुधनी बारजो ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कुछ दिन पूर्व आपसी विवाद को लेकर गांव के ही फंटूस लागुरी ने मुकेश को जान से मारने की धमकी दी थी।

तकनीकी शाखा की मदद से हुई गिरफ्तारी

चाईबासा एसडीपीओ बहामन टुटी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तकनीकी शाखा की सहायता ली और त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 35 वर्षीय आरोपी फंटूस लागुरी को गिरफ्तार कर लिया।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।