20251016 180434

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने किया इप्सोवा दिवाली मेला का उद्घाटन

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आज जैप-1 मैदान, डोरंडा, रांची में इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इप्सोवा की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, “इप्सोवा एक ऐसी संस्था है, जो समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों की विभिन्न माध्यमों से सहायता करती है। यह संस्था लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और इसका सिलसिला निरंतर जारी है। मैं इसके सामाजिक दायित्वों के लिए इप्सोवा को बधाई देता हूं।”

SNSP Meternal Poster 1

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग राज्य के लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए समर्पित है, और इप्सोवा पुलिस पदाधिकारियों के परिजनों द्वारा संचालित एक संवेदनशील संगठन है, जो सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, “इस तरह के मेलों के माध्यम से इप्सोवा नए लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है। मुझे विश्वास है कि इसके सभी लक्ष्य अवश्य पूरे होंगे।”

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि समाज के हर जरूरतमंद को मुख्यधारा में लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने मेले में शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, एडीजी प्रिया दुबे, इप्सोवा की अध्यक्ष शिखा गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

Share via
Send this to a friend