20251016 174940

जामताड़ा में विकास की नई शुरुआत: NH-419 फुलजोरी-गुंदलीलीपहाड़ी सड़क का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1 1

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने आज NH-419 के तहत फुलजोरी से गुंदलीलीपहाड़ी via मध्य विद्यालय गोलपहाड़ी (6 किमी) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों ग्रामीणों, महिला समूहों, नौजवानों और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों और आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Banner Hoarding 1 1

अपने संबोधन में डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, *“यह सड़क ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। मैंने चुनाव में वादा किया था कि इसे हर हाल में बनवाऊंगा, और आज यह वादा पूरा हुआ। यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।”

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “20 साल तक भाजपा ने आदिवासियों को विकास से वंचित रखा। उनकी नजर सिर्फ जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की लूट पर थी। लेकिन हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों और मूलवासियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। ‘मैया सम्मान योजना’ इसका जीवंत उदाहरण है।”

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

डॉ. अंसारी ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद से भाजपा मेरे खिलाफ साजिश कर रही है, लेकिन मेरे पीछे आदिवासी समाज और जनता का अटूट समर्थन है। तीसरी बार विधायक बनना जनता के प्यार का परिणाम है। स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे हैं, और मैं हर गरीब को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं।”

SNSP Meternal Poster 1

सुखजोड़ा पंचायत के मुखिया ने कहा, “यह सड़क हमारे लिए जीवन रेखा है। बरसों की मांग आज पूरी हुई। मंत्री जी ने जो कहा, वह करके दिखाया।” वहीं, ग्राम प्रधान ने बताया, “इस सड़क से माताएं-बहनें आसानी से अस्पताल, स्कूल और बाजार जा सकेंगी। यह हमारे बच्चों के भविष्य की राह खोलेगी।”

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

कार्यक्रम में महागठबंधन के कार्यकर्ता, युवा संगठन, महिला समूह और ग्रामीण जनता ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। डॉ. अंसारी ने सभी का आभार जताते हुए कहा, “हमारा एकमात्र लक्ष्य झारखंड को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकासशील बनाना है।”

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

Share via
Send this to a friend