बच्चे नींद की हालत में पाए गए नाबालिक बच्चे, अपहरण की कोशिश की आशंका.

बच्चे नींद की हालत में पाए गए नाबालिक बच्चे, अपहरण की कोशिश की आशंका.

राँची : पुलिस की ततपरता से एक बड़ी घटना होनें से बच गयी। राँची के डोरंडा स्थित मेकॉन स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे पांच बच्चे के अचानक गायब हो गए किसी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। घटना के संबंध में जानकारी मिली कि सभी बच्चे को एक ऑटो में बैठाकर ले जाया जा रहा था। सभी बच्चे नशे की हालत में थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस की ततपरता से सभी बच्चे बरामद हो गए। बच्चे को बैठाकर बेड़ो की तरफ जा रहे ऑटो पुलिस की चल रही चेकिंग को देखकर रुकी और ऑटो चला रहा व्यक्ति बच्चे को वहीं उतारकर ऑटो सहित फरार हो गया। सभी बच्चे की उम्र लगभग 7 से 10 साल की बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में बच्चे कुछ बताने में असमर्थ थे, उन्हे नहीं पता कैसे वो सभी कैसे ऑटो में बैठे, सभी बच्चे नींद की हालत में थे।

पुलिस फ़िलहाल मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं बच्चे की अपहरण की साजिश तो नहीं थी। पुलिस ने बच्चे से इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी लेने की कोशिश की तो बच्चे किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस फिलहाल मेकॉन स्टेडियम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now