CM Samrat Chaudhary will leave for Delhi today

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट तेज, CM सम्राट चौधरी आज होंगे दिल्ली रवाना

CM Samrat Chaudhary will leave for Delhi today

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना: बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के स्वरूप, संभावित चेहरों और तिथि पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में किन नेताओं को जगह मिलेगी और किन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इस पर विस्तार से चर्चा होगी। खासतौर पर वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा समेत भाजपा के कई बड़े चेहरों की भूमिका तय की जा सकती है।बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार की संभावित तारीख 6 मई हो सकती है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर हुई इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच करीब 24 मिनट तक बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान भी मंत्रिमंडल के स्वरूप और सहयोगी दलों के संतुलन को लेकर चर्चा हुई।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूरे दिन राजनीतिक रूप से सक्रिय नजर आए। सुबह वह उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव के आवास पहुंचे, जहां करीब 10 मिनट बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर भी मुलाकात की और करीब 15 मिनट तक चर्चा की। राजनीतिक गलियारों में इस सक्रियता को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार का विस्तार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया जा सकता है। साथ ही सहयोगी दलों के बीच तालमेल और संगठनात्मक मजबूती भी अहम फैक्टर होगी। अब सबकी नजर दिल्ली में होने वाली बैठक और उसके बाद आने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।

Share via
Share via