हेहल अंचल कार्यालय में चोरी , चर्चा आखिर कौन सा अहम् दस्तावेज ले जाना चाहता है चोर , कोई बड़ी साजिश (conspiracy) तो नहीं ?

हेहल अंचल कार्यालय में चोरी , चर्चा आखिर कौन सा अहम् दस्तावेज ले जाना चाहता है चोर , कोई बड़ी साजिश (conspiracy) तो नहीं ?

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

conspiracy !

रांची के हेहल अंचल कार्यालय में चोरी हो गयी है। बताया जाता है की साल भर के अंदर चोरी की चार घटनाएं घट चुकी है। इस बार चोरों ने कंप्‍यूटर, CPU यूपीएस, बैटरी, समेत कई दस्‍तावेजों की चोरी कर ली। सभी सरकारी दफ्तरों की तरह यहां भी मॉनिटरिंग के लिए CCTV कैमरा भी लगा हुआ है। लेकिन चोरों ने सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्‍क भी अपने साथ ले गये। हेहल अंचल के सीओ ने बताया कि सभी चार बार हुए चोरी के वारदात की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है। चोरी की वारदात के बाद हेहल अंचल का सब काम ठप्‍प पड़ गया। यहां के सीआई और कर्मचारी कार्यालय के बाहर बैनर के साथ धरने पर बैठ गये। उनका कहना था कि चार चोरियों के बाद भी सुरक्षा का कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है।

लेकिन कहानी यह भी है की आखिर सीओ ऑफिस में किस चीज की चोरी हो रही है वहां कोई कैश तो होता नहीं है सिर्फ ज्यादातर जमीन से सम्बंधित अहम् दस्तावेज होते है या फिर CPU में भी अहम् दस्तावेज ही होते है आखिर क्या वजह है की हेहल अंचल कार्ययालय को चोर टारगेट कर रहे है कोई अहम् जानकारी तो उन्हें नहीं निकालनी है कोई करोडो की जमीन का हेर फेर तो नहीं हुआ है जिसका सबूत किसी को पुरे कार्ययालय से नष्ट करना हो जो भी फ़िलहाल चोरी तो हो रही है जवाब पुलिस को ढूँढना है।

हेहल अंचल कार्यालय में चोरी , चर्चा आखिर कौन सा अहम् दस्तावेज ले जाना चाहता है चोर , कोई बड़ी साजिश (conspiracy) तो नहीं ?

हेहल अंचल में चोरी की घटना के बाद रांची के सांसद संजय सेठ ने जायजा लिया। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा कि हेहल अंचल कार्यालय में लगातार 2 दिन चोरी हुई। बीते एक साल में यहां 4 बार चोरी हो चुकी है। इतनी चोरी के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। ना सिर्फ अंचल कार्यालय बल्कि यह पूरा क्षेत्र असुरक्षित है। झारखंड पुलिस जल्‍द संज्ञान ले, यहां की सुरक्षा सुनिश्‍चित करे।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now