1100 रुपये में हो सकेगा कोरोना टेस्ट.

Team Drishti,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने कोविड19 जांच के लिए प्राइवेट जांच की दर को एक बार फिर कम कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री ने समीक्षा करते हुए वर्तमान दर को 1100 रुपये कर दिया है. बन्ना गुप्ता नें कहा कि प्राइवेट दर को कम करने से जनता को राहत मिलेगी और जांच में तेजी आएगी, राज्य सरकार इसको लेकर पूरी तरह गंभीर हैं. सरकार का प्रयास हैं कि जांच में तेजी आए और आमजनों पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि हुई है. कोरोना से जंग तभी जीती जा सकती है जब टेस्टिंग की व्यवस्था बेहतर हो. ज्यादा टेस्ट होंगे तब मरीजों की ट्रेसिंग में भी आसानी होगी और कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now