लेडी डॉन' जिकरा को सीलमपुर हत्याकांड में पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद की गैंग बनाने की कर रही थी कोशिश

लेडी डॉन’ जिकरा को सीलमपुर हत्याकांड में पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद की गैंग बनाने की कर रही थी कोशिश

Share
Link copied

दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर कुणाल की हत्या के मामले में जिकरा खान, जिसे ‘लेडी डॉन’ के नाम से जाना जाता है उसे गिरफ्तार किया है। जिकरा के साथ तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनमें उसके चचेरे भाई साहिल खान और रिहान मिर्जा शामिल हैं, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार हैं।

गुरुवार देर रात सीलमपुर में 17 साल के कुणाल को चार से पांच युवकों ने रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर दिया. कुणाल दुकान से दूध लेने गया था, तभी रास्ते में उस पर हमला किया गया। पड़ोसी ने आकर परिजनों को सूचना दी, घरवाले मौके पर पहुंचे तो कुणाल खून से लथपथ था। वे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जिकरा जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया के लिए बाउंसर के रूप में काम कर चुकी है। जोया की नशीली दवाओं के मामले में गिरफ्तारी के बाद अपनी खुद की गैंग बनाने की कोशिश कर रही थी। वह सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले वीडियो पोस्ट करने के लिए कुख्यात थी और हाल ही में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हुई थी लेकिन बाद में जमानत पर रिहा हो गई थी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow