बैंक ग्राहकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करानें की मांग.

बैंक ग्राहकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करानें की मांग.

खलारी : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष अनील पासवान के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज खलारी बैंक आफ इंडिया के बैंक प्रबन्धक को एक पत्र सौंपा जिसमें खलारी बैंक जमाकर्ता को मुल भूत सुविधाओं को मुहैया कराने की बात कही। अनील पासवान ने पत्र के द्वारा बैंक आफ इंडिया के प्रबन्धक को बताया की खलारी बैंक आफ इंडिया में कई गांवों के महिला एवं पुरूष रकम की निकासी एवं जमा करने ग्रामिण गावों से आते हैं। लेकिन इस बीच ग्राहकों खाताधारियो को उनके मुलभूत सुविधा से वंचित रखा गया है। घंटों तक खाताधारी महिला, वृद्ध नागरिक, छात्र एवं छात्राएँ तथा वृद्धवर्ग कडीधुप एवं वर्षा में खडे रहते है लेकिन पेय जल की सुविधा नहीं है। अत्याधिक परेशानी तो महिला खाताधारी को होती हैं क्योंकि उनके लिए सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैंक आफ इंडिया में 50000,से अत्याधिक खाताधारी है किन्तु खलारी बैंक आफ इंडिया ने मुलभुत सुविधा विहीन रखा है। जो मानवता के खिलाफ हैं। इसके साथ ही मुल भूत सुविधाओं को मुहैया कराने की दोबरा मांग की हैं । मालुम हो की इससे पहले भी मुलभुत सुविधाओं को लेकर झामुमो के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा कोरोनाकाल में भी एक पत्र के द्वारा माँग किया गया था लेकिन बैंक प्रबंधक के सर में जू तक नहीं रेंगी । माँग पत्र मुख्य रूप से मूलभूत सुविधाओं को जल्द पूरा करने की मांग की जिसमें बैंक के बाहर शेड का निर्माण,पेयजल की व्यवस्था, फास्ट एड एवं शौचालय की व्यवस्था जल्द करनें की मांग की। पत्र देने वाले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के झामुमो प्रखण्ड सचिव राजेश गोप, नन्दू मेहता, दिनेश्वर सिह ,कलीम रिजवी , अरूण सिंह विशाल पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now