देवघर पुलिस नें बारह साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार.

देवघर पुलिस नें बारह साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार.

देवघर : देवघर पुलिस को एक बड़ी सफलता हांथ लगी है। साइबर अपराधियों के विरुद्ध देवघर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाई लगातार जारी है। आज देवघर साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के करौं थाना क्षेत्र के नागादरी व जगाडीह, मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के खिजुरियाटांड, पालाजोरी थाना क्षेत्र पथरघटिया व महुआडाबर और सारवां थाना क्षेत्र के ललुआडीह गांव से 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 19 मोबाइल, 28 सिम कार्ड, 6 एटीएम, 2 पासबुक, 1 चेकबुक, 2 लैपटॉप और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 19 वर्षीय विशाल मंडल, 38 वर्षीय बालदेव मंडल, 32 वर्षीय अख्तर अंसारी, 30 वर्षीय असरफ अंसारी, 40 वर्षीय बाबुमणि मंडल, 21 वर्षीय राहुल मंडल, 25 वर्षीय सज्जाद अंसारी, 20 वर्षीय आमिर अंसारी, 26 वर्षीय मोइनुद्दीन अंसारी, 21 वर्षीय जमशेद आलम, 22 वर्षीय सफीक अंसारी और 19 वर्षीय शमीम अंसारी का नाम शामिल है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now