उप विकास आयुक्त रांची का बेड़ो प्रखंड दौरा.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज दिनांक 09 दिसंबर 2020 को उप विकास आयुक्त,रांची श्री अनन्य मित्तल ने बेड़ो प्रखंड के ईटा पंचायत में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने ईटा पंचायत में चल रही विभिन्न मनरेगा योजना का भौतिक निरीक्षण भी किया।

उप विकास आयुक्त रांची ने मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए मानव दिवस का सृजन को बढ़ाये जाने का निदेश दिया। डीडीसी ने कहा कि दीदी-बाड़ी योजना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग कंपोस्ट पिट एवं सोक पिट लक्ष्य के अनुरूप योजना स्वीकृत कर अभिलंब प्रारंभ करें।

उप विकास आयुक्त रांची ने बेड़ो प्रखंड के ईटा पंचायत के चिल्दरी ग्राम में दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ किया। इसके बाद उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत आम बागवानी एवं उसमें लगे हुए मिश्रित कृषि, ट्रेंच सह बंड, सिंचाई कूप आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चिल्दरी ग्राम को मॉडल बनाया जाए ताकि आसपास के लोग मनरेगा का कार्य देखने और सीखने के लिए यहां आएं।

बेड़ो प्रखण्ड के ईटा पंचायत में उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वित्तीय वर्ष 2020-21 में पंजीकरण और स्वीकृति में धीमी प्रगति हेतु बिंदुवार समीक्षा भी की और वित्तीय वर्ष 2019-20 में लंबित आवास को पूरा करने की धीमी गति पर रोष व्यक्त किया ।
डीडीसी ने 3 दिनों के अन्दर सभी योग्य लाभुकों को आवास हेतु पंजीकृत कर स्वीकृत करवाने और प्रतिदिन डिले आवास अधिकाधिक पूर्ण करवाने का निदेश दिया। साथ ही उन्होंने सभी अयोग्य लाभुकों को रिमाण्ड मॉड्यूल के तहत विलोपित करने हेतु प्रस्ताव 2 दिनों के अंदर भेजने को कहा।

भ्रमण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बेड़ो, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, सहायक परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक सहित पंचायत के कर्मी उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now