double murder case :

 double murder case :रांची पुलिस का बडा खुलासा बढ़ते हुए व्यापार की रंजिश में हुई थी जूस व्यपारी की हत्या पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share
Link copied

 

 double murder case : डबल मर्डर हत्याकांड में हुआ खुलासा, आरोपी अशोक कुमार गुप्ता ने लालपुर थाना में हत्या से पहले लगाई थी हाजिरी, पीआर बॉन्ड में छूटने के बाद कर दी हत्या…

रांची पुलिस ने एक बहुत बडा खुलासा किया है। इस खुलासे से वो कांड की गुत्थी सुलझ गयी जिसको लेकर यह कहा जा रहा था की सीसीटीवी फुटेज होते हुए भी पुलिस के हाथ खाली है और अपराधी फरार है। लेकिन जब पुलिस ने कांड का खुलासा किया तो ऐसी वारदात सामने आयी जिसने पुलिस के भी होश उडा दिए। दरअसल रांची के मोराबादी में जूस लगाने वाले दो युवक मुकेश और उसके साथी की हत्या अपराधियों ने कर दी थी । लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है की युवक की हत्या होने से पहले मृतक के परिजनों ने लालपुर थाना को आवेदन देकर बताया था की उसे अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा धमकी दी जा रही है

इस आवेदन के आधार पर लालपुर पुलिस ने मामले पर कारवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी अशोक कुमार गुप्ता को बीस जुलाई को लालपुर थाना में लाकर पूछताछ की गई थी फिर इक्कीस जुलाई को लालपुर थाना से पीआर बॉन्ड में छोड़ा गया था साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी ममता कुमारी ने उसे जूस की दुकान नहीं खोलने के निर्देश दिया था था..लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने पीआर बॉन्ड को धता बताते हुए पुराणी रंजिश में जूस संचालक और उसके दोस्त की हत्या कर दी । पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार सत्तर हजार में खरीदी गई थी पुलिस अब हथियार सप्लायर की भी तलाश कर रही है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow