Chaibasa News 

Chaibasa News  : CRPF कैंप के बावजूद चाईबासा में माओवादियों का आतंक ! मुखबिरी के आरोप में हत्या सड़क पर फेंक दिया शव

Share
Link copied

 

Chaibasa News  : झारखंड के चाईबासा में शनिवार देर शाम मुखबिरी के शक में एक शख्स की हत्या कर दी। इसके साथ ही इससे जुड़ा एक पर्चा भी चस्पा कर दिया। कहा जाये तो मुखबिर वो होते है जो नक्सलियो की एक्टिविटी की सुचना पुलिस को देते है इन्हे एसपीओ कहा जाता है

जिसका अर्थ होता है स्पेशल पुलिस ऑफिसर अगर ये सही है तो चाईबासा पुलिस के लिए भी झटका है की आखिर नक्सलियो को इस बात की खबर कैसे मिली की वह शक्श पुलिस का मुखबिर है। फिलहाल जो जानकारी है उसके मुताबिक गोइलकेरा मुख्य सड़क कदमडीहा पंचायत के गितिलपी चौक में भाकपा माओवादियों ने कदमडीहा पंचायत के उप मुखिया डोरसोना सुरीन के बड़े भाई रांदो सुरीन की हत्या की है

Bihar Weather Update: 22 अगस्त से बिहार में झमाझम बारिश मौसम विभाग ने पूर्वानुमान

माओवादियों ने धारदार हथियार से उप मुखिया के भाई को मौत के घाट उतारकर शव को गितिलपी में बीच सड़क फेंक दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।इस वारदात से क्षेत्र में फिर से ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा हो गया। रांदो सुरीन,वनग्राम के निवासी हैं।गौरतलब है कि इसी गितिलपी चौक पर पूर्व में भी माओवादी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गितिलपी चौक से पश्चिम दिशा में लगभग तीन-चार किलोमीटर दूरी पर सीआरपीएफ साठ बटालियन का कैम्प है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow