सड़क दुर्घटना में दर्जनों यात्री घायल.

गढ़वा : गढ़वा में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें कई बस यात्री घायल हो गए। आज सुबह गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग में गणेशा नामक यात्री बस अनियंत्रित हो कर पलट गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं।

मिली सूचना के अनुसार यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होनें की सूचना है जबकि घायलों में 4 यात्री की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह बस खरौंदी से डालटेनगंज जा रही थी। दुर्घटना के बाद राहत कार्य में स्थानीय नागरिकों के साथ पुलिस जुटी हुई है। यह घटना मेराल थानाक्षेत्र के लागदाग के पास NH-75 के पास घटी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow