शराब के नशे में मौत

Share
Link copied

गढ़वा//विनय पांडेय

गढ़वा: गढ़वा जिला समाहरणालय में कार्यरत कर्मी की आकस्मिक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गौरतलब है कि जिला समाहरणालय में कार्यरत कर्मी बबलू राम की मौत आज अकस्मात हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी ने बताया कि वह बाहर से शराब पीकर आया था और घर पर सोया लेकिन वह उठ नही पाया। घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच छानबिन में जुटी हुई है। 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow