डूमरी रेफरल अस्पताल में बंद पड़े एक्स रे मशीन एवं ब्लड स्टोरेज 15 दिनों में चालू नहीं होगी तो होगी आंदोलन

Share
Link copied

दिनेश / गिरिडीह

लक्ष्मण टुंडा पंचायत समिति सदस्या सह संचार एवं संक्रमण समिति के अध्यक्ष डुमरी सुनीता देवी ने प्रभारी चिकित्सक डुमरी को पत्र लिखकर डुमरी रेफरल अस्पताल में महीनों से बंद पड़े एक्सरे मशीन एवं ब्लड स्टोरेज चालू कराने तथा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्रों में महिला प्रसव की संपूर्ण व्यवस्था के साथ-साथ सुचारू रूप से केंद्र संचालन कराने तथा डुमरी में ट्रामा सेंटर बनाने की मांग की है ।

उन्होंने पत्र में यह भी लिखी है कि उपरोक्त मांगों पर 15 दिनों के अंदर पहल नहीं की गई तो अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी प्रतिलिपि पत्र सिविल सर्जन गिरिडीह सुबे के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गयी है।
बता दें कि बीते कई माह से डुमरी रेफरल अस्पताल में एक्सरे मशीन बंद है साथ ही ब्लड स्टोरेज मशीन भी जैसे तैसे पड़ी है अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को एक्सरे कराने के लिए बाहर जाने पड़ता है, वही ब्लड स्टोरेज होने के बाद भी कई मरीज को ब्लड की आवश्यकता होती है परंतु सुविधा रहने के बाद भी मरीज असुविधा महसूस करते हैं। वही प्रखंड अंतर्गत लगभग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्रों में ताला लटकी रहती है उक्त केंद्रों में महिलाओं की प्रसव करने की सुविधा नहीं होने के कारण गांव पंचायत में अस्पताल होने के बाद भी महिलाओं को प्रसव हेतु डूमरी आनी पड़ती है ।
पत्र के माध्यम से श्रीदेवी ने डुमरी में ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग की है उस दौरान सुनीता देवी ने कहा कि मैं हमेशा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा डुमरी के देव तुल्य जनता जनार्दन को मुहैया करवाने के लिए लगातार संघर्ष करते आई हूं और आगे भी संघर्ष करूंगी ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow