Ed office

ED OFFICE नहीं पहुंचे CM हेमंत सोरेन,लैंड स्कैम मामले में होनी थी पूछताछ, एक हफ्ते का मांगा समय

Share
Link copied

 

ED OFFICE  झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे। जाहिर है की लैंड स्कैम मामले में सीएम हेमंत सोरेन से आज पूछताछ होनी थी। ईडी ने उन्हें समन भेज कर चौदह अगस्त को हीनू स्थित कार्यालय पहुंचने को कहा था। लेकिन आज वे हाजिर नहीं हुए । उन्होंने ईडी से एक सप्ताह का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने ईडी से समय की मांग की है। ईडी की ओर से उनके अनुरोध का जवाब दिया गया है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि उनके ईडी कार्यालय जाने को लेकर पूर्व से संशय की स्थिति बनी हुई थी।हालांकि ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे । ईडी कार्यालय के बाहर हलचल बढ़ी हुई थी ।

कार्यालय के बाहर जैप के जवानों की तैनाती भी की गयी थी सुरक्षा के लिए मौके के हटिया डीएसपी भी मौजूद थे लेकिन मुख्यमंत्री नहीं पहुंचेऐसा नहीं है कि ईडी सीएम हेमंत सोरेन से पहली बार पूछताछ करने वाली है। इससे पहले पिछले साल साहिबगंज में एक हजार करोड़ के अवैध खनन और उससे जुड़े मनी लाउंड्रिंग केस में मुख्यमंत्री से पूछताछ हो चुकी है। सीएम हेमंत सोरेन पहली बार सत्रह नवंबर दो हजार बाइस को ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे, यहां उनसे लगभग दस घंटे तक ईडी की पूछताछ हुई थी। ईडी ने पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किये थे। इसके बाद सीएम ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती भी दी थी।

जबकि इस बारजमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार की संलिप्तता मानते हुए ईडी ने आठ अगस्त को समन भेज कर हाजिर होने को कहा था। केस नंबर पच्चीस बटे तेईस के आधार पर उन्हें नोटिस भेजा गया था। जिसमें उन्हें चौदह अगस्त यानी आज ईडी कार्यालय बुलाया गया था। खबर है की रांची के रजिस्टर कार्ययालय में राइड के दौरान ईडी को कई दस्तावेज हाथ लगे थे जिसपर ईडी मुख्यमंत्री से सवाल करना चाहती है ये पूरा मामला जमीन से जुड़ा हुआ है और कहीं ना कहीं इसका ताल्लुक सेना के कब्जे वाली जमीन से भी है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow