Latehar : बीजेपी नेता पर हमले के खिलाफ लोगो मे आक्रोश

Latehar : बीजेपी नेता पर हमले के खिलाफ लोगो मे आक्रोश

Share
Link copied

Latehar : जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और कोयला व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद साहू पर शनिवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है. घटना के विरोध में रविवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय के सभी प्रतिष्ठानों को घटना के विरोध में बंद रखा है.

रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर घटना के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया और रोड मार्च भी किया. घटना के विरोध में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के सभी प्रतिष्ठानों को को रविवार को पूरी तरह बंद रखा गया. लोगों की मांग थी कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow