fire service

अग्निशमन सेवा (fire service)सप्ताह की शुरुआत

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज अपर पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, श्रीमती सुमन गुप्ता ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री को ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का बैच लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के कार्यों की सराहना की तथा अग्निकांडो से बचाव के तौर-तरीकों के लिए आम लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। विदित हो कि 14 अप्रैल 2022 से 20 अप्रैल 2022 तक राज्य में ‘अग्निशमन सेवा (fire service) सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow