भाजपा प्रदेश कार्यालय में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम के तहत सामाजिक सेवा के उद्देश्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। एएसजी नेत्र अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रियाज और उनकी टीम के अभिषेक कुमार एवं रूपेश कुमार ने कुल 60 लोगों की आंखों की जांच की और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।
इस मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की उनकी परिकल्पना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही है। भारतीय जनसंघ के रूप में बोया गया उनका विचार आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के रूप में एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, हेमंत दास, परमा सिंह, सीमा सिंह, रमेश सिंह, राहुल अवस्थी, संजय चौधरी, अनिल सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















