JHARERA gets a new chairperson; former DGP Ajay Kumar Singh appointed.

JHARERA को मिला नया अध्यक्ष, पूर्व DGP अजय कुमार सिंह की नियुक्ति

Share
Link copied
JHARERA gets a new chairperson; former DGP Ajay Kumar Singh appointed.
JHARERA gets a new chairperson; former DGP Ajay Kumar Singh appointed.

JHARERA को मिला नया अध्यक्ष, पूर्व DGP अजय कुमार सिंह की नियुक्ति

रांची: झारखंड सरकार ने अजय कुमार सिंह को झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (JHARERA) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यपाल के आदेश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय कुमार सिंह को JHARERA का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, प्राधिकरण के सदस्य के रूप में सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार की नियुक्ति की गई है। दोनों नियुक्तियां राज्यपाल की स्वीकृति के बाद की गई हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के साथ ही यह नियुक्तियां प्रभावी हो गई हैं।

JHARERA राज्य में रियल एस्टेट परियोजनाओं के पंजीकरण, नियमन और घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली प्रमुख वैधानिक संस्था है। नए अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति से प्राधिकरण के कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।