CM Hemant Soren conducted a surprise inspection of the Khelgaon Shooting Range and expressed displeasure over the poor state of affairs.

खेलगांव शूटिंग रेंज का सीएम हेमंत सोरेन ने किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Share
Link copied
CM Hemant Soren conducted a surprise inspection of the Khelgaon Shooting Range and expressed displeasure over the poor state of affairs.
CM Hemant Soren conducted a surprise inspection of the Khelgaon Shooting Range and expressed displeasure over the poor state of affairs.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, उपकरणों, खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण सुविधाओं और रखरखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा मानकों तथा खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है और राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शूटिंग रेंज के समग्र आधुनिकीकरण की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से उसे लागू किया जाए। साथ ही ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी आधार है। राज्य सरकार खेल अवसंरचना के विकास और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज के उपकरणों के रखरखाव और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं शूटिंग राइफल से निशाना भी साधा तथा अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने फायर एक्सटिंग्विशर एवं फायर हाइड्रेंट की नियमित मॉक ड्रिल कराने, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को दुरुस्त करने और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव, खेलकूद विभाग के सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।