जमशेदपुर में स्वर्ण महासंघ का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया गया संकल्प

जमशेदपुर में स्वर्ण महासंघ का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया गया संकल्प

Share
Link copied

जमशेदपुर में स्वर्ण महासंघ का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया गया संकल्प

जमशेदपुर, 14 जुलाई : जमशेदपुर में स्वर्ण समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से स्वर्ण महासंघ का गठन किया गया है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत बिस्टुपुर स्थित एक निजी स्कूल के सभागार में आयोजित एक बैठक के दौरान हुई, जिसमें ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार और कायस्थ समाज के बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने स्वर्ण समाज के विभिन्न समूहों के बीच एकता की आवश्यकता पर बल दिया। उनका कहना था कि अलग-अलग रहने के कारण समाज की ताकत कमजोर हुई है। अब समय आ गया है कि स्वर्ण समाज एकजुट होकर अपनी पहचान झारखंड और देश स्तर पर स्थापित करे।

स्वर्ण महासंघ ने मारवाड़ी और स्वर्णकार समुदायों को भी संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि समाज की एकता को और मजबूती मिले। उपस्थित वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि एकजुट होकर ही स्वर्ण समाज अपनी मांगों को राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रख सकता है।

फिलहाल, स्वर्ण महासंघ का गठन जमशेदपुर में किया गया है, लेकिन संगठन की योजना पूरे झारखंड में इसका विस्तार करने की है। इसके बाद समाज की मांगों को राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow