Governor speaks at Netaji Subhas University convocation: A degree is not the end, but the beginning of a new journey.

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बोले- डिग्री अंत नहीं, नई यात्रा की शुरुआत

Governor speaks at Netaji Subhas University convocation: A degree is not the end, but the beginning of a new journey.
Governor speaks at Netaji Subhas University convocation: A degree is not the end, but the beginning of a new journey.

जमशेदपुर: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के चौथे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधि प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा का प्रारंभ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर है, जो साहस, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक थे। उन्होंने विद्यार्थियों से नेताजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

Drishti 02
Advertisement

उन्होंने कहा कि झारखंड युवा शक्ति, प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध जनजातीय-सांस्कृतिक विरासत से संपन्न राज्य है। यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की है।

Drishti 04
Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे रही है। यह नीति बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देती है। उन्होंने विश्वविद्यालयों से विद्यार्थियों को केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि उद्यमिता और रोजगार सृजन के लिए भी तैयार करने की अपील की।

Drishti 03
Advertisement

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल तकनीक, स्टार्टअप, अनुसंधान और नवाचार का युग है। विश्वविद्यालयों को उद्योग जगत से समन्वय बढ़ाते हुए शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही शिक्षा का उद्देश्य चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास भी होना चाहिए।

 

Drishti 01
Advertisement

राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालयों से यूजीसी और राज्य सरकार के मानकों का पूर्ण पालन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान, उत्कृष्ट शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Kashmir
advertisement

अपने संबोधन में उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय परिसर को पूरी तरह नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और सकारात्मक सोच सबसे बड़ी पूंजी है। साथ ही युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now