विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने योग शिक्षिका रफिया नाज़ को किया सम्मानित

रांची: विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने योग शिक्षिका रफिया नाज़ को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके योग के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुलाकात के दौरान रफिया नाज़ ने योग और प्राणायाम से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा सकारात्मक सोच, मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने योग के कुछ विशेष अभ्यास भी बताए, जिन्हें दैनिक जीवन में अपनाकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उनके द्वारा बच्चों, छात्राओं, माताओं और महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करने के कार्यों की विशेष प्रशंसा की गई। कहा गया कि समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।
रफिया नाज़ ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। अनुशासन, आत्मसंयम और स्वस्थ जीवन के मूल्यों को मजबूत करने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। भविष्य में भी योग को बढ़ावा देने और जन-जन तक इसके लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रफिया नाज़ के परिवारजनों से भी मुलाकात हुई। परिवार की ओर से मिले आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया गया। वहीं लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और निरोग एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
















