Chief Minister Hemant Soren gets emotional on Father's Day; shares a heartfelt message on social media platform X.

फादर्स डे पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सोशल मीडिया X पर साझा किया भावनात्मक संदेश

Share
Link copied
Chief Minister Hemant Soren gets emotional on Father's Day; shares a heartfelt message on social media platform X.
Chief Minister Hemant Soren gets emotional on Father’s Day; shares a heartfelt message on social media platform X.

रांची: फादर्स डे के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिवंगत शिबू सोरेन (गुरुजी) को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने पिता को जीवन का मार्गदर्शक, शिक्षक और समाज के स्वाभिमान का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस, संकल्प और संस्कार की वह पाठशाला हैं, जहां जीवन जीने का सबसे बड़ा ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हमेशा यह सिखाया कि लोगों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और राज्य तथा लोगों के अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में डटकर खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुजी के अथक संघर्ष, त्याग, विचारों और आशीर्वाद से ही उन्हें जनसेवा का मार्ग मिला है। उन्होंने अपने संदेश में पिता को समर्पित भावनात्मक पंक्तियां भी साझा कीं

“तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा,
संघर्ष की राह में अटूट हौसला हैं बाबा।
हमारी सोच, हमारे संस्कार, हमारी पहचान हैं बाबा,
एक पिता ही नहीं, पूरे समाज का स्वाभिमान हैं बाबा।”

मुख्यमंत्री ने अंत में लिखा कि उनके पिता केवल परिवार के मुखिया नहीं थे, बल्कि समाज और राज्य के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उन्होंने स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।