छात्रा से छेड़खानी के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

छात्रा से छेड़खानी के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

छात्रा से छेड़खानी के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूली छात्राओं के साथ हुए छेड़छाड़ मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी अखिलेश झा और रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा दलबल के साथ विद्यालय परिसर पहुंचे। इस दौरान वरीय अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जानकारी ली। बाद में पत्रकारों से बातचीत में आईजी अखिलेश झा कहा कि घटनास्थल और विद्यालय का दौरा किया गया है।

छात्रा से छेड़खानी के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

पूरे मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बना दी गई है जिसका नेतृत्व डीएसपी कर रहे है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के साथ भी बातचीत की गई है। इसके साथ ही महिला थाना प्रभारी भी उनसे लगातार संपर्क में है। विद्यालय आसपास में विशेष पेट्रोलिंग की जाएगी।

वही रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले में प्राथमिक की दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया गया है।प्रथम दृष्टि में संबंधित थाना की लापरवाही पाई गई है।
उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कोई दूसरी और घटना के प्रति रांची शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा स्कूल परिसर में जाकर स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने की पहल की गई

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now