मोरहाबादी में तेज रफ्तार वोल्वो कार पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला
रांची : शनिवार की सुबह मोरहाबादी इलाके में एक तेज रफ्तार वोल्वो कार अनियंत्रित होकर रामदयाल मुंडा पार्क के पास एक पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गनीमत यह रही कि इस हादसे में मॉर्निंग वॉक कर रहे किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

















