संथाल परगना के आई जी पहुँचे जामताड़ा, अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण।

IG of Santhal Pargana reached Jamtara, conducted annual inspection of sub-divisional police office

संथाल परगना के आई जी पहुँचे जामताड़ा, अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्ट: आशीष प्रसाद

जामताड़ा : संथाल परगना प्रक्षेत्र के आई जी क्रांति कुमार आज अनुमंडल पुलिस कार्यालय जामताड़ा का वार्षिक निरीक्षण करने पहुँचे। जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद आई जी ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करने कार्यालय पहुंचे, इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, प्रशिक्षु डी एस पी चंदशेखर व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान आई जी ने बारीकी से सभी फाईलों का जाँच की, वहीं पेंडिंग पड़े मुकदमों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिये। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए आई जी क्रांति कुमार ने साइबर अपराध रोकथाम में की जा रही कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुवे बताया कि सात माह पूर्व मैंने योगदान दिया है और मेरा फोकस साइबर अपराध को रोकने में पूरा प्रयास है, सात महीने के दौरान में संथाल परगना के देवघर जिला और जामताड़ा जिला में सात सौ से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। और उन अपराधियों को कोर्ट से बेल भी नही मिला है। हमलोगों ने बहुत ही शक्त रूप से साईबर अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर कार्यवाही कर रहे हैं। इसके साथ ही साइबर अपराध के अनुसंधान पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से ट्रेनिंग दी गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now