Illegal drug trade busted in Ranchi; woman arrested, cough syrup and 91 narcotic pills seized.

रांची में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार, कफ सिरप और 91 नशीली गोलियां बरामद

Illegal drug trade busted in Ranchi; woman arrested, cough syrup and 91 narcotic pills seized.
Illegal drug trade busted in Ranchi; woman arrested, cough syrup and 91 narcotic pills seized.

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली गोलियां, नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि कांके थाना क्षेत्र के गढ़हुसीर स्थित कदम टोला निवासी सुनीता देवी और उसका पति बिनोद गोप अपने घर से अवैध रूप से नशीले कफ सिरप और नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया था कि इनके कारण क्षेत्र के नवयुवक नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं तथा उनके घर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-प्रथम) के नेतृत्व में कांके थाना पुलिस ने गढ़हुसीर के कदम टोला में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी में पुलिस ने Onerex कफ सिरप की 5 बोतल, नाइट्राजेपाम (Nitrazepam) की 91 टैबलेट, 5,210 रुपये नकद तथा एक नोकिया कीपैड मोबाइल बरामद किया। इस मामले में कांके थाना कांड संख्या 129/26 दिनांक 5 जुलाई 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 22(b) तथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 27(b)(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कांके थाना में कांड संख्या 100/25 पहले से दर्ज है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now