लोहरदगा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
लोहरदगा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
लोहरदगा से पवन दृवेदी
लोहरदगा – लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमे जिले के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर लोगो को जागरूक करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई । बैठक का उद्देश्य लोगो को सड़क पर चलने खासकर हाईवे पर चलने को लेकर जागरूकता लाने पर जोर दिया गया।
इरफान अंसारी के बयान पर सांसद मनीष जयसवाल की तीखी प्रतिक्रिया
झारखण्ड के मंत्री इरफान अंसारी को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वो फूहड़ भाषा के लिए जाने जाते है…
जैक द्वारा आयोजित रद हुई मैट्रिक की दो विषय की परीक्षा का नया डेट हुआ जारी
जैक द्वारा आयोजित रद हुई मैट्रिक की दो विषय की परीक्षा का नया डेट हुआ जारी सोशल मीडिया में वायरल मैट्रिक…
_मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर लाखों कर्मियों को दी बड़ी सौगात
_मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर लाखों कर्मियों को दी बड़ी सौगात कहा - राज्य…
हेमंत सरकार का पिछला कार्यकाल आर्थिक कुप्रबंधन और लूट का : बाबूलाल मरांडी
हेमंत सरकार का पिछला कार्यकाल आर्थिक कुप्रबंधन और लूट का : बाबूलाल मरांडी सीएजी की रिपोर्ट दे रहा गवाहीविगत पांच वर्षों का…
यह बैठक सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में हुई जिसमें कई विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए।
इस बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगो को जागरूक करने और एक्सीडेंटल जॉन की पहचान कर सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान सांसद सुखदेव भगत ने कहा जिले में लगातार सड़क दुर्घटना देखी जा रही है इसके रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे अगर पूरे भारत की बात करे तो महामारी से ज्यादा मौत सड़क दुर्घटना में होती हैं इसे कम करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से दिशा निर्देश मिले हैं उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा और लोगो को ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर सड़क सुरक्षा को लेकर सजग बनाया जाएगा।
वही लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमा ने लोगो से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का अपील करते हुए कहा सड़क सुरक्षा समिति की जिले में नियमित रूप से बैठक होती है और इसे बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
















