जमशेदपुर में दुकानदारों के बीच ग्राहक बुलाने को लेकर मारपीट.

जमशेदपुर में दुकानदारों के बीच ग्राहक बुलाने को लेकर मारपीट.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत डालडा लाइन में बुधवार सुबह दुकानदारों के बीच दुकान में ग्राहक बुलाने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से खूब लाठी डंडे चले। एक दुकानदार का हाथ भी टूट गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के सामने भी दुकानदार आपस में मारपीट करते रहे। मामला शांत कराने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।

बज्र वाहन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। दुकानदारों को शांत कराने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज से वहां अफरातफरी मच गई। दुकानदार इधर-उधर भागने लगे। मामला शांत होने के बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाना पहुंची।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now