IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी जायसवाल के नाबाद शतक से भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर कब्जा

IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी जायसवाल के नाबाद शतक से भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर कब्जा

Share
Link copied

विशाखापट्टनम : भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे और अंतिम वनडे में 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यशस्वी जायसवाल के वनडे करियर के पहले शतक (नाबाद 116) और विराट कोहली की तूफानी नाबाद 65 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 271 रनों का लक्ष्य सिर्फ 39.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पहले गेंदबाजों ने रोका, फिर बल्लेबाजों ने रौंदा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 49.3 ओवर में 270 रन पर सिमट गई। क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों में 106 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके।

भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 66 रन देकर 4 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव ने भी कमाल दिखाया और 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर मध्यक्रम की कमर तोड़ दी।

रोहित-जायसवाल की 155 रनों की साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़े। जिसमें रोहित शर्मा के 73 गेंद, 75 रन जिसमें 7 चौके, 3 छक्के शामिल रहे। यशस्वी जायसवाल 121 गेंद पर नाबाद 116 रन बनाए जिसने 12 चौके, 2 छक्के शामिल रहे यह यशस्वी जायसवाल का पहला वनडे तक रहा, वहीं विराट कोहली ने 45 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए जिसमें 6 चौके, 3 छक्के शामिल हैं।

रोहित शर्मा महाराज की गेंद पर आउट हुए, लेकिन इसके बाद जायसवाल और कोहली ने कोई मौका नहीं दिया और टीम को शानदार जीत दिलाई, और वनडे सीरीज अपने नाम कर ली।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow