युवा कांग्रेस के जामताड़ा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या.

युवा कांग्रेस के जामताड़ा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या.

Share
Link copied

जामताड़ा : युवा कांग्रेस के जामताड़ा जिला सचिव राहुल राम उर्फ अलुवा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के चितरंजन कस्तूरबा गांधी अस्पताल चौक में कल देर रात अज्ञात अपराधियों ने नजदीक से गोली मारी है। गोली उसके सर पर लगी जिससे वह गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गयी।

युवा कांग्रेस के जामताड़ा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या.

लोगों ने उसे कस्तूरबा गांधी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर चितरंजन पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है। इस बीच कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। घटना को लेकर जामताड़ा जिला कांग्रेस ने आक्रोश जताया है और गीरते कानून व्यवस्था को लेकर चितरंजन थाना का घेराव तथा सड़क जाम करने का निर्णय लिया है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow