हेमन्त सरकार द्वारा जनता की किये वायदो को पूरा नही करने के खिलाफ आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना.

हेमन्त सरकार द्वारा जनता की किये वायदो को पूरा नही करने के खिलाफ आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना.

Share
Link copied

गिरीडीह : झारखंड सरकार के 1 साल पूरा होने के बावजूद  चुनावी सभाओं में जनता से जिन वादों को  किया गया था आज तक पूरा नहीं हुआ इसी मुद्दे पर  आजसु पार्टी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय डुमरी में एक दिवसीय धरना दिया। इस धरना के माध्यम से एक तरफ नेताओं ने सरकार को घेरने की कोशिश की तो दूसरी तरफ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भी हल्ला बोला।

हेमन्त सरकार द्वारा जनता की किये वायदो को पूरा नही करने के खिलाफ आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना.

जिला परिषद सदस्य टिकेट महतो ने कहा की राजस्व कर्मचारी से लेकर पंचायत सेवक ट्रक तक अपने बड़े अधिकारियों के सहमति से भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है इसे आम आवाम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि हर एक कार्य में पैसे की मांग होती है जो सबके बस की बात नहीं है ऐसी स्थिति में गरीब असहाय लोगों की कोई नहीं सुनता। आजसू पार्टी आज इस धरने के माध्यम से उन भ्रष्ट्र अधिकारियों को भी चेतवानी देने का काम किया है।

डुमरी प्रखंड प्रमुख यशोदा देवी ने कहा कि इस धरना के माध्यम से हेमन्त सरकार को जगाने का किया जा रहा है ताकि जनता से किये वायदों को सरकार अविलम्ब पूरा करे साथ ही साथ उन्होने झारखण्ड सरकार से झारखण्ड में लगभग 150 विधान सभा सीट को बढ़ाने की मांग की तथा युवाओ को रोजगार, तथा बृद्धा व विधवा पेंसन को अविलम्ब चालू करवाने की मांग की।

वही आजसू नेता सह अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो ने सरकार ने जितने वायदे किये थे , एक साल बीत जाने के वावजूद सरकार ने एक भी वायदे  पर खरा नही उतरी अर्थात हमारा मानना है कि हेमन्त सोरेन सरकार जनता से किये गए वायदो को लेकर ज़ीरो पर आउट हो गई है जो कई सवालों को जनता के मानस पटल पर जन्म दे रही है। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, डुमरी प्रमुख यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, डुमरी मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि फलजीत महतो, चुरामन महतो, कामेश्वर महतो, सतीश कुमार, आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान दर्जनों आजसू के महिला व पुरुष कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow