Jamtara News, Fake Appointment Letter,

जामताड़ा : फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर समाहरणालय पहुंचा युवक गिरफ्तार, डीसी के जाली हस्ताक्षर से क्लर्क बनने की तैयारी

Jamtara News, Fake Appointment Letter,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा। जामताड़ा समाहरणालय में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। क्लर्क पद पर ज्वाइनिंग करने पहुंचे एक युवक को डीसी (उपायुक्त) के फर्जी हस्ताक्षर और जाली मुहर वाले नियुक्ति पत्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी की पहचान रजाक अंसारी (पिता: नूर मोहम्मद) के रूप में हुई है। वह गिरिडीह जिले के देवरी गांव का निवासी है। उसके साथ मौजूद ससुर अख्तर अंसारी को भी पूछताछ के लिए जामताड़ा थाना लाया गया है।

घटना का विवरण

रजाक अंसारी अपने ससुर के साथ समाहरणालय पहुंचा और खुद को क्लर्क पद पर नियुक्त अभ्यर्थी बताते हुए उपायुक्त कार्यालय की गोपनीय शाखा में ज्वाइनिंग के लिए नियुक्ति पत्र प्रस्तुत किया।दस्तावेजों की जांच के दौरान अधिकारियों को संदेह हुआ।

गहन पड़ताल में नियुक्ति पत्र, हस्ताक्षर और अन्य कागजात पूरी तरह फर्जी पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया।जामताड़ा थाना में दोनों से फर्जी दस्तावेज बनाने, मुहर लगाने और बड़े गिरोह की संलिप्तता के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

घटना से हड़कंप

इस घटना से समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी हैरान हैं कि सरकारी कार्यालय में सीधे फर्जी दस्तावेज लेकर ज्वाइनिंग करने की हिम्मत कैसे की गई।पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच कर रही है। यह अकेला प्रयास है या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा, इसका पता लगाया जा रहा है

जाहिर है की जामताड़ा पहले से ही साइबर फ्रॉड के लिए चर्चित रहा है, अब सरकारी दस्तावेजों में फर्जीवाड़े की कोशिश भी सामने आई है।

धनबाद: काम का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ‘आपणो घर’ सोसाइटी में मचा बवाल; एक गिरफ्तार

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now