जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.

गिरीडीह, दिनेश.

गिरीडीह : गिरिडीह के पचम्बा थाना में पोस्टेड 35 वर्षीय जवान राजीव एक्का ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस महीने में अब तक दो पुलिस कर्मियों ने आत्महत्या किया है। मृतक हज़ारीबाग़ के बरही के गांव का रहने वाला था। और पचम्बा थाना में करीब छह माह से तैनात था। मृतक के आत्महत्या के कारणों का पता नही चला है।

जानकारी के अनुसार मृतक गिरिडीह-डुमरी रोड के पपरवाताण्ड के न्यू पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ एक अलग कार्टर में रहता था। जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था, हालांकि पति पत्नी के बीच का विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिलने के बाद कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow