अवैध देसी शराब निर्माण को लेकर की गई छापेमारी.

Team Drishti.

रांची : राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र लहरिया टोली में अवैध देसी शराब निर्माण को लेकर पिठोरिया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान पिठोरिया थाना टीम के द्वारा लगभग 5 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया गया. इसके साथ ही देसी अवैध शराब निर्माण में लगने वाले सामग्रियों को भी नष्ट किया गया.

अवैध देसी शराब निर्माण को लेकर की गई छापेमारी.

वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर अवैध देसी शराब निर्माण पर नकेल कसने के लिए यह छापेमारी चलाई जा रही है. और ये अभियान निरंतर जारी रहेगी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow