झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने मंत्री मिथलेश ठाकुर और सुप्रियो भट्टाचार्य का पुतला दहन किया

झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने मंत्री मिथलेश ठाकुर और सुप्रियो भट्टाचार्य का पुतला दहन किया

Share
Link copied

आज दिनांक 24/11/21 दिन बुधवार को झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले बापू वाटिका मोराबादी धरना स्थल में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री माननीय मिथलेश ठाकुर और झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का पुतला दहन किया गया मौके छात्रों ने सरकार और जेपीएससी के विरूद्ध खूब नारेबाजी किया। मौके पर झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के देवेंद्र नाथ महतो और मनोज यादव ने कहा कि एक तरफ न्याय गुहार यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से सातवीं से दसवीं जेपीएससी में महाघोटाला के विरूद्ध पीटी परीक्षाफल रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस कर्मी द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए बेहरमी से लाठीचार्ज किया गया दूसरी तरफ माननीय मंत्री मिथलेश ठाकुर और झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य बेशर्म की तरह बेतुका वाला भाजपा प्रायोजित कार्यक्रम का बयान देकर छात्रों को ठेस पहुंचाने का काम किया है, मंत्री और महासचिव को शायद झारखंड के नवजवान के संघर्ष का इतिहास पता नहीं है, इतिहास गवाह है जब भाजपा सरकार में थी तब नवजवान अपना हक अधिकार के लिए संघर्ष किया है तो अभी झामुमो के सरकार में संघर्षरत छात्र चुप नहीं बैठेंगे।
झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने मंत्री मिथलेश ठाकुर और सुप्रियो भट्टाचार्य का पुतला दहन किया
इन्हे भी पढ़े :- सूक्ष्म, लघु और भारी उद्योगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी नई औद्योगिक नीति: मिथिलेश कुमार ठाकुर

देवेंद्र नाथ महतो का इतिहास है सरकार किसी का भी रहे छात्रों के हक अधिकार को लेकर सत्ता से सीधे सवाल किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हाल के समय में राजस्थान में आज परीक्षाफल के साथ ही कट ऑफ जारी किया लेकिन जेपीएससी परीक्षाफल के 24 दिन बाद भी कट ऑफ जारी नहीं किया और क्यों नहीं किया इसका आयोग के पास जवाब नहीं है।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कहकशा कमाल, स्नेहा मुंडा, परशुराम मानकी, नेहा उरांव, मो0 परवेज आलम, दीपक साहू, सोनू कुमार, संतोष ठाकुर, जावेद अख्तर, राजेश ओझा, सत्यनारायण शुक्ला, अरविंद कुमार महतो, लक्ष्मी कुमारी, मनीष मिश्रा, चंदन कुमार,कुणाल प्रसाद, प्रकाश महतो, अभय कुमार, सुधीर कुमार, दीपक कुमार, संजीत कुमार, रामाशीष कुमार, प्रवीण कुमार, रोहित कुमार महतो, प्रेमजित कुमार, रवि महतो, के अलावा अन्य लोगों का अहम योगदान रहा है।

इन्हे भी पढ़े :-सभी हिन्दू संगठनों ने सुभाष चौक रामगढ़ ,हिन्दुओं के हो रहे धर्म परिवर्तन के विरुद्ध एकदिवसीय धरना दिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow