झारखंड की वैश्विक पहचान से बौखलाई भाजपा का बयान हताशा और झूठ का पुलिंदा: विनोद पांडेय

झारखंड की वैश्विक पहचान से बौखलाई भाजपा का बयान हताशा और झूठ का पुलिंदा: विनोद पांडेय

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) दावोस 2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिले प्रतिष्ठित ‘व्हाइट बैज’ सम्मान पर भाजपा के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा का यह बयान पूरी तरह तथ्यों से परे है और अंतरराष्ट्रीय मंचों की कार्यप्रणाली की बुनियादी समझ की कमी को दर्शाता है। यह महज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और झारखंड की उभरती वैश्विक छवि से उपजी राजनीतिक हताशा का नतीजा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पांडेय ने स्पष्ट किया कि WEF दावोस में ‘व्हाइट बैज’ कोई साधारण पहचान पत्र या “रंगीन कार्ड” नहीं है, बल्कि यह राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिया जाने वाला उच्चतम सम्मान है। यह बैज चुनिंदा वैश्विक नेताओं को प्रदान किया जाता है, जो नीतिगत संवाद, निवेश वार्ता और वैश्विक निर्णय प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे WEF कांग्रेस सेंटर और सभी विशेष सत्रों तक एकसमान पहुंच मिलती है। भाजपा द्वारा इसे कमतर बताकर न केवल जनता को गुमराह किया जा रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच की गरिमा का भी अपमान हो रहा है।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “यदि यह बैज इतना सामान्य होता, तो भाजपा यह बताए कि झारखंड जैसे आदिवासी बहुल, खनिज संपन्न और विकासशील राज्य के मुख्यमंत्री को वैश्विक निवेशकों, उद्योगपतियों और नीति-निर्माताओं के साथ एक मंच पर संवाद का दुर्लभ अवसर क्यों मिला? हकीकत यह है कि हेमंत सोरेन की स्पष्ट नीतियां, स्थिर शासन और स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने वाले विकास कार्यों के कारण ही झारखंड आज वैश्विक निवेश मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है।”

झामुमो महासचिव ने आगे कहा कि जब राज्य के लिए बड़े निवेश प्रस्ताव, औद्योगिक साझेदारियां और रोजगार के नए अवसर आकार ले रहे हैं—जैसे दावोस में ही टाटा स्टील के साथ 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के ग्रीन स्टील निवेश का समझौता—तब भाजपा जानबूझकर भ्रम फैलाकर इस सकारात्मक छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रही है।

पांडेय ने दो टूक कहा, “भाजपा की राजनीति हमेशा नकारात्मकता, अविश्वास और दुष्प्रचार पर टिकी रही है, जबकि हेमंत सोरेन की सरकार काम, परिणाम और सम्मान पर विश्वास करती है। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में ऐसे भ्रामक बयानों का करारा राजनीतिक जवाब भी देगी।”

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now